Rewa News : जिला अधिवक्ता संघ रीवा का 1 मार्च को हुआ मतदान

Rewa News : जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के नई कार्यकारिणी के लिए 1 मार्च को मतदान हुआ

Rewa News : जिला अधिवक्ता संघ रीवा का 1 मार्च को हुआ मतदान

Rewa News : रीवा जिले के जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के नई कार्यकारिणी के लिए 1 मार्च को मतदान शुरु हुआ। जिला परिसर में बनाए गए आठ मतदान केन्द्रों में 2565 मतदाता विभिन्न पदों के 66 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने मतदान किया।

मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं मतगणना दूसरे दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

मतदाता सूची में नामांकित अधिवक्ता अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद ही मतदान कर पाएंगे। साथ ही मतदान केन्द्रों के आसपास प्रचार प्रतिबंधित किया गया है।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर जहां घमासान हैं वहीं कार्यकारिणी के लिए एक मतदाता को पांच मत देने होंगे, क्योंकि कार्यकारिणी में पांच सदस्य चुने जाने हैं।

प्रत्येक अधिवक्ता मतदाता को अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा। स्टेट बार काउंसिल जबलपुर द्वारा जारी परिचय पत्र दिखाने के बाद ही मतदान कर पाएंगे। जिन अधिवक्ताओं के पास परिचय पत्र नहीं है उनको अपनी पंजीयन सनद लाना होगा।

विभिन्न पदों के दावेदार :

अध्यक्ष- अनूप प्रताप सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, गिरीश कुमार द्विवेदी, कुंवर बहादुर सिंह, नीरज वर्मा, राजभान सिंह पटेल, राजेन्द्र पाण्डेय, ऋतुराज सिंह, विजय मिश्रा।

उपाध्यक्ष-बीडी द्विवेदी, कमलेश्वर तिवारी, मयंक द्विवेदी, नूरूल हसन खान, रफीक मनिहार, संजय कुमार शुक्ला, शिव कुमार तिवारी, तरूणेन्द्र सिंह।

सचिव-अवनीश ङ्क्षसह तिवारी, देवीशंकर ओझा, दीपेश सिंह, धीरेन्द्र चतुर्वेदी, मनीष सोहगौरा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, रघुवंश सिंह, रावेन्द्र बहादुर सिंह, रवीन्द्र सोहगौरा, सुलभ पाण्डेय, विक्रम बहादुर सिंह।

सह सचिव-अमित द्विवेदी, अनिल तिवारी, अशीश कुमार पाण्डेय, देवेश कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, मनीष कुमार शर्मा, मुनेन्द्र द्विवेदी, राहुल सिंह, संजीव पाण्डेय, उमेश कुमार सिंह।

कोषाध्यक्ष-अनिल मिश्र, अशोक कुमार द्विवेदी, दिनेश सेन, संतोष कुमार द्विवेदी।

ग्रंथपाल-अमित शुक्ल, अनिल कुमार पाण्डेय, राजकिशोर चतुर्वेदी, रामणि मिश्रा, सरोज कुशवाहा, सतेन्द्र अग्निहोत्री।

कार्यकारिणी सदस्य-अभिषेक तिवारी, आफताब आलम, अजीत कुमार द्विवेदी, अंबर पाण्डेय, आनंद कुशवाहा, अर्चना पटेल, आरिफ अंसारी, बृजेश लखेरा, फूलचन्द्र गुप्ता, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार पटेल, प्रीत सोंधिया, रमेश कुमार सोनी, रामरतन सिंह तिवारी, रमाशंकर तिवारी, सतीश कुशवाहा, सत्य प्रकाश मिश्रा, शिवपाल सिंह।

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें