Rewa News: रीवा शिक्षा विभाग में 28 लाख का खेल: कागजों में मरम्मत पूरी, जमीन पर अधूरा काम
Rewa News: रीवा के स्कूल शिक्षा विभाग में मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि कई स्कूलों में काम अधूरा या शुरू ही नहीं हुआ, लेकिन कागजों में फर्जी बिल और पूर्णता प्रमाण पत्र लगाकर 28 लाख 38 हजार 229 रुपए का भुगतान कर दिया गया।
कागजों में पूरा काम
लोक शिक्षण संचालनालय ने जिले को 55 लाख रुपए आवंटित किए थे। बताया गया कि 20 सितंबर 2025 को तत्कालीन डीईओ ने बिना भौतिक सत्यापन कराए ठेकेदार को 28 लाख से अधिक की राशि जारी कर दी।बाद की जांच में पाया गया कि जिन स्कूलों में कार्य पूर्ण बताया गया, वहां जमीनी हकीकत अलग थी। कई स्थानों पर मरम्मत अधूरी मिली और कुछ जगह काम शुरू ही नहीं हुआ।
जांच में बड़ा खुलासा
विशेष जांच कमेटी की रिपोर्ट में माप पुस्तिका (एमबी) और दस्तावेजों में भी विसंगतियां सामने आईं। इसके बावजूद पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर भुगतान कर दिया गया। जाँच में कुल 6 विधालयों के नाम इस प्रकार है शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पयपखरा, हाई स्कूल दुआरी, पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल गुढ़, हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा, हाई स्कूल बरैया और हाई स्कूल कन्या खटखटी हैं|
अधिकारियों को नोटिस
प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन डीईओ सहित 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही गई|
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा किला परिसर के महामृत्युंजय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









