CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : शिव कुमार और पृथ्वी उरांव बने सबसे तेज धावक
CG News: जगदलपुर में खेले गए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सातवें दिन एथलेटिक्स में शानदार मुकाबले देखने को मिले। झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया।
पुरुष और महिला वर्ग में रिकॉर्ड प्रदर्शन
पुरुष वर्ग में शिव कुमार ने 10.58 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि छत्तीसगढ़ के तिलक बारसेट ने रजत पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में 16 वर्षीय पृथ्वी उरांव ने 12.73 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सिद्धार्थ नागेश का डबल मेडल
मेजबान छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर राज्य को पदक तालिका में मजबूती दी। लक्षद्वीप के अब्दुल फताह ने लंबी कूद में 7.03 मीटर की छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
छत्तीसगढ़ की फाइनल में जगह
महिला फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उसका मुकाबला झारखंड से होगा। पदक तालिका में कर्नाटक 19 स्वर्ण के साथ पहले, ओडिशा दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर है।
अन्य प्रमुख प्रदर्शन
• गुजरात के संतोषभाई गणवित ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
• गोवा की मानसी कुंकलका ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता।
• झारखंड ने 4×100 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : Jashpur News: सरडीह ग्राम पंचायत को मिला दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



