CG News: छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद पर पाई निर्णायक जीत, सीएम साय ने नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से मुक्त होकर विकास, विश्वास और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने इसे राज्य की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक करार दिया।

केंद्र सरकार के योगदान का श्रेय
सीएम ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, स्पष्ट रणनीति और अडिग इच्छाशक्ति को दिया। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयास और सुरक्षाबलों की वीरता ने यह संभव बनाया, साथ ही सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को तथ्यहीन और विफलताओं को छिपाने का प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय नक्सलवाद के खिलाफ स्पष्ट रणनीति और इच्छाशक्ति का अभाव था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुधार
दिसंबर 2023 के बाद केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की, जिससे पता चला कि देश में नक्सलवाद का 75% प्रभाव छत्तीसगढ़ में था। अब बस्तर क्षेत्र तेजी से विकास की मुख्यधारा में लौट रहा है, सीएम ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य पूरा हो गया। इसे केंद्र की मजबूत नीति, सटीक रणनीति और राज्य के सहयोग का परिणाम बताया गया। छत्तीसगढ़ अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल
सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उनका कहना था कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनके रुख और मंच साझा करना देश की शांति और सुरक्षा के खिलाफ गलत संदेश देता है, साथ ही सीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि देश की एकता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि कौन राष्ट्रहित के साथ खड़ा है और कौन भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, करोड़ों की संपत्ति बरामद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



