CG News: CM साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात, नक्सलवाद पर ऐतिहासिक विजय

CG News: CM साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात, नक्सलवाद पर ऐतिहासिक विजय

CG News: CM साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात, नक्सलवाद पर ऐतिहासिक विजय

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्ति की ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय, नवा रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।

CM साय का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने बताया कि वर्षों तक नक्सलवाद प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा रहा और बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में रहा, मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नक्सलमुक्त वातावरण में अब छत्तीसगढ़ तेज़ गति से विकास के नए सोपान गढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ सदन में सांसदों से की मुलाकात, राज्य और राष्ट्र से  जुड़े मुद्दों पर की चर्चा - Chhattisgarh CM Meets MP in Delhi to Discuss  State Development

विकास की मुख्यधारा में बदलाव

सीएम साय ने कहा कि अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बन रहा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।

Home Minister Vijay Sharma said

केंद्र सरकार के योगदान का श्रेय

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उनके नेतृत्व में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज साकार हो रहा है।

वीर जवानों को श्रद्धांजलि

सीएम साय ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके अथक प्रयासों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद पर पाई निर्णायक जीत, सीएम साय ने नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें