Sidhi News: सीधी में जल जीवन मिशन फेल, टंकियां बनीं लेकिन पानी नहीं पहुंचा
Sidhi News: सीधी जिले के कुसमी आदिवासी अंचल में जल जीवन मिशन की स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांवों में न तो घर-घर नल पहुंचे हैं और न ही पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी है।

टंकियां बनीं, लेकिन नहीं पहुंचा पानी
कुसमी जनपद की ग्राम पंचायत रौहाल, जूरी, मेडरा, भगवार, भुइमाड़, गुड़ुआधर, रामपुर, ठड़ीपाथर, गोतरा, भदौरा और टमसार सहित कई गांवों में पानी की टंकियां तो खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन ये केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। पाइपलाइन अधूरी है और जलापूर्ति अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

पांच साल से यही हाल
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच साल से यही स्थिति बनी हुई है। भीषण गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं, जिससे लोग मजबूरी में नदी-नालों से पानी लाने को विवश हैं। गिरते जलस्तर के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।
मिलीभगत से गबन के आरोप
समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से बिना योजना के काम किए गए और कागजों में योजनाएं पूरी दिखाकर लाखों रुपये का गबन किया गया।
आंदोलन की चेतावनी
समाजसेवी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, ग्राम निवासी बाबूलाल रावत ने इस मामले की शिकायत एसडीएम शैलेश द्विवेदी से की है। एसडीएम ने कहा कि शिकायत मिली है और संबंधित अधिकारियों से बात कर जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Satna News: MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तकनीकी गड़बड़ी, छात्र की मार्कशीट में लगी दूसरे की फोटो
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
