MP News: MP में हर चौथी MSME महिला के हाथ में, 10 लाख से ज्यादा को मिला रोजगार
MP News: देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जारी बहस के बीच महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा संकेत दे रहे हैं।
हर चौथी MSME महिला के नेतृत्व में
मध्य प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। 28 फरवरी 2026 तक राज्य में कुल 8,87,087 पंजीकृत MSME हैं, जिनमें से 2,28,959 इकाइयों की कमान महिलाओं के हाथ में है, यानी राज्य की हर चौथी MSME अब महिला उद्यमी चला रही हैं।

10 लाख से ज्यादा महिलाओं को रोजगार
महिला उद्यमियों के बढ़ते प्रभाव का असर रोजगार पर भी साफ दिख रहा है, 2020-21 में जहां MSME सेक्टर में 1.53 लाख महिलाएं कार्यरत थीं, वहीं 2026 तक यह संख्या बढ़कर 10,07,995 हो गई है, यह 6 गुना से अधिक की वृद्धि दर्शाती है कि महिलाएं न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रही हैं।
ऐसे बढ़ा महिला उद्यमियों का ग्राफ
• 2020-21: 14,239 महिला स्वामित्व वाली MSME
• 2022-23: 2,07,795 तक पहुंची संख्या
• 2023-24: 7,44,746 का रिकॉर्ड स्तर
• 2025-26: 2,28,959 महिला नेतृत्व वाली इकाइयां
यह आंकड़े बताते हैं कि बीते कुछ वर्षों में महिला उद्यमिता ने तेजी से विस्तार किया है।
देश में सबसे ज्यादा महिला उद्यमी
राष्ट्रीय स्तर पर MSME पंजीकरण में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जबकि महिला नेतृत्व वाले MSME में आंध्र प्रदेश शीर्ष पर बना हुआ है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु भी इस सूची में मजबूत स्थिति में हैं।
3 करोड़ से ज्यादा महिला MSME
पूरे देश की बात करें तो उद्यम पोर्टल पर अब तक 3.07 करोड़ महिला नेतृत्व वाले MSME पंजीकृत हो चुके हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में जल जीवन मिशन फेल, टंकियां बनीं लेकिन पानी नहीं पहुंचा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
