Jashpur News: जशपुर में CM साय ने किया कॉफी टेबल बुक ‘धरोहर’ का विमोचन, जनजातीय संस्कृति को मिलेगा वैश्विक पहचान का मंच
Jashpur News: जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉफी टेबल बुक ‘धरोहर’ का विमोचन किया। यह पुस्तक जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को संजोने का प्रयास है।

आदिवासी पहचान का दस्तावेज
‘धरोहर’ पुस्तक में जनजातीय अस्मिता, जीवनशैली और खाद्य परंपराओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। इसमें आदिवासी समाज की जीवंत संस्कृति और लोकज्ञान को संरक्षित करने का प्रयास किया गया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जनजातीय समाज की यह जीवंत विरासत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचे और इसे वैश्विक पहचान मिले।
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यह पुस्तक केवल दस्तावेज नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम है, जिससे युवा पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और इतिहास से जुड़ सके,‘धरोहर’ का विमोचन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और जनजातीय समाज की विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 41°C के पार, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी तपिश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
