Jashpur News: जशपुर में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी, ISRO की मोबाइल बस से बच्चों को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव
Jashpur News: जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में ISRO की विशेष मोबाइल प्रदर्शनी बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद किया।
विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान
कार्यक्रम में छात्रों ने चंद्रयान, मंगलयान, PSLV और GSLV जैसे अंतरिक्ष अभियानों के मॉडल और उनकी जानकारी प्रस्तुत की। बच्चों की विज्ञान के प्रति जिज्ञासा ने सभी को प्रभावित किया, इस पहल के माध्यम से जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर बच्चे तक विज्ञान और तकनीक की पहुंच सुनिश्चित की जाए। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को मजबूत करते हैं, ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ जैसी पहल शिक्षा को रोचक बनाने के साथ-साथ छात्रों को भविष्य में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में टिकाऊ खेती की नई पहल, 600 हेक्टेयर में हरी खाद का प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
