Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा टला, आंधी-बारिश के बीच सड़क पर गिरा आम का पेड़, बोलेरो और बाइक क्षतिग्रस्त

Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा टला, आंधी-बारिश के बीच सड़क पर गिरा आम का पेड़, बोलेरो और बाइक क्षतिग्रस्त

Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा टला, आंधी-बारिश के बीच सड़क पर गिरा आम का पेड़, बोलेरो और बाइक क्षतिग्रस्त

Sidhi News: सीधी जिला में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौसम के अचानक बिगड़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया और कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर गिरा पेड़

अमिलिया थाना क्षेत्र के कोदौरा बाजार के पास बहरी-हनुमना मार्ग पर दोपहर करीब 1 बजे एक विशाल आम का पेड़ सड़क किनारे खड़ी बोलेरो और मोटरसाइकिल पर गिर गया।
• बोलेरो (CG 12 R 6131) पूरी तरह क्षतिग्रस्त
• पास खड़ी बाइक भी बुरी तरह टूटी

गाड़ी में मौजूद था 12 साल का बच्चा

हादसे के वक्त बोलेरो में चंद्र प्रताप सिंह (27), रामधनी सिंह (52) और 12 वर्षीय उमेश कुमार सिंह मौजूद थे। ये सभी इलाज के लिए बाजार आए थे। खास बात यह रही कि पेड़ गिरने के समय मासूम उमेश गाड़ी के अंदर ही था।

बाल-बाल बची जानें

गनीमत रही कि पेड़ गिरने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर पेड़ गिरने की दिशा थोड़ी भी बदल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था, घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से हालात को काबू में किया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें : MP News: छिंदवाड़ा में शादी के मंच पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को चुना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें