MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के व्यापार, कृषि, उद्योग और विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
MP व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी
कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मध्य प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस बोर्ड के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। इसमें 8 विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अशासकीय सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। साथ ही जिला स्तर पर भी समिति गठित कर स्थानीय सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को 2442 करोड़ की मंजूरी
बैठक में दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442 करोड़ रुपये के प्रावधान को मंजूरी दी गई। इसके अलावा 38,555 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
तकनीकी विकास पर जोर
भोपाल के समीप इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आरसीबीसी और एनआईसी केंद्रों के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया गया।

आवास योजनाओं को मंजूरी
लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क और पुलों के संधारण कार्य जारी रखने, शासकीय आवासों की मरम्मत, तथा ग्रामीण सड़कों और जिला मार्गों के निर्माण और उन्नयन को मंजूरी दी गई। सड़क सुरक्षा योजनाओं को भी 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत जारी रखने का निर्णय हुआ।
महिला और बाल विकास योजनाएं जारी
समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य योजना’ को जारी रखने और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। इससे महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों को और मजबूती मिलेगी।
निर्यात और व्यापार को बढ़ावा
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के तहत राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड और जिला स्तरीय समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना और निर्यात को प्रोत्साहित करना है।
कृषि और गेहूं उपार्जन पर जानकारी
सीएम ने बताया कि अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है, जिसका 6520 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है। इस वर्ष 14 लाख 70 हजार किसानों ने बुकिंग कराई है।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी
इंदौर में 9 से 13 जून तक कृषि कल्याण वर्ष के तहत अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 26 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, बैठक के बाद मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। वहीं कैबिनेट में राजनीतिक जीत की खुशी भी देखने को मिली, जहां मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर उत्सव मनाया।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में 10 घंटे का भीषण जाम, गेहूं खरीदी केंद्र पर हाहाकार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
