MP News: भाजपा को बंगाल-असम-पुडुचेरी में जीत, MP कोटे के दो सांसदों की दक्षिण भारत में हार
MP News: पांच राज्यों के हालिया चुनाव परिणामों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि इसी बीच मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा के दो सांसदों को दक्षिण भारत में करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे पार्टी को झटका लगा है।
केरल में जॉर्ज कुरियन की हार
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को केरल की कांजीरापल्ली विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। ईसाई बहुल इस क्षेत्र में उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वे मुकाबले में पिछड़ गए।

कांजीरापल्ली सीट का परिणाम
• रोनी के. बेबी (कांग्रेस) – 56,646 वोट (विजेता)
• डॉ. एन. जयराज (केरल कांग्रेस-एम) – 50,874 वोट
• जॉर्ज कुरियन (BJP) – 26,984 वोट
कुरियन तीसरे स्थान पर रहे और वे विजेता से करीब 29,662 वोटों के बड़े अंतर से हार गए।
जॉर्ज कुरियन का राजनीतिक सफर
जॉर्ज कुरियन 1980 के दशक से भाजपा से जुड़े हुए हैं और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्हें केरल में भाजपा और ईसाई समुदाय के बीच एक सेतु माना जाता है। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं, भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था और बाद में केरल चुनाव में उम्मीदवार बनाया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके।
तमिलनाडु में एल. मुरुगन को हार
इसी तरह मध्य प्रदेश कोटे से एक और राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन को तमिलनाडु की अविनाशी (SC) सीट से हार का सामना करना पड़ा। वे दूसरे स्थान पर रहे।
अविनाशी सीट का परिणाम
• कमाली एस. (TVK) – 84,209 वोट (विजेता)
• एल. मुरुगन (BJP) – 68,836 वोट
• डीएमके उम्मीदवार – 65,530 वोट
मुरुगन को करीब 15,373 वोटों से हार मिली।
त्रिकोणीय मुकाबले में उलटफेर
इस सीट पर अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बड़ा उलटफेर किया और भाजपा तथा डीएमके दोनों को पीछे छोड़ दिया। मुरुगन कड़ी टक्कर के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सके, एल. मुरुगन RSS प्रचारक रहे हैं और लंबे समय तक ABVP से जुड़े रहे। राजनीति में आने से पहले वे मद्रास हाई कोर्ट में वकील थे। उन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए ‘वेल यात्रा’ से अपनी पहचान बनाई। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
