Jabalpur News: गोसलपुर NH-30 पर तेज रफ्तार बस पलटी, ट्रैक्टर से टक्कर में 50 से अधिक यात्री घायल

Jabalpur News: गोसलपुर NH-30 पर तेज रफ्तार बस पलटी, ट्रैक्टर से टक्कर में 50 से अधिक यात्री घायल

Jabalpur News: गोसलपुर NH-30 पर तेज रफ्तार बस पलटी, ट्रैक्टर से टक्कर में 50 से अधिक यात्री घायल

Jabalpur News: जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस से यात्रियों को बाहर निकालते हुए।

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद पलटी बस

यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे एनएच-30 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बस ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पतालों में चल रहा इलाज

पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है
• 18 घायल गोसलपुर में
• 21 घायल सिहोरा अस्पताल में
• 6 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

चालक की लापरवाही से हादसा

गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम के अनुसार, बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रैक्टर से टकरा गई, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : MP News: भाजपा को बंगाल-असम-पुडुचेरी में जीत, MP कोटे के दो सांसदों की दक्षिण भारत में हार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें