CG News: सुशासन तिहार में दिखा बदलाव, मनीषा मरकाम की जिंदगी बनी सशक्त
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल एक बार फिर ग्रामीण जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक कहानी बनकर सामने आई।
साधारण परिवार से आत्मनिर्भरता की ओर
मनीषा मरकाम अपने पति और तीन बच्चों के साथ एक साधारण किसान परिवार से हैं। पहले परिवार की आय केवल खेती-किसानी और मजदूरी पर निर्भर थी, जिससे घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई संभालना मुश्किल होता था, पिछले दो वर्षों से मनीषा “स्वच्छता दीदी” के रूप में कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें हर महीने 1000 रुपए की आय मिलती है। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनकी स्थिति को मजबूत किया है।

उज्ज्वला योजना से मिली राहत
उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से रसोई का काम आसान हुआ है और परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार आया है। मनीषा “जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह” से जुड़कर अन्य महिलाओं के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी काम कर रही हैं।
आर्थिक स्थिरता और आत्मसम्मान
मनीषा बताती हैं कि अब उन्हें नियमित आय का सहारा मिल गया है। पहले जहां हर खर्च चिंता का कारण बनता था, वहीं अब वे आत्मविश्वास के साथ परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं ने उनके जैसे कई परिवारों को नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की दिशा दी है।
यह भी पढ़ें : CG News: माओवाद प्रभावित तर्रेम में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान, NQAS प्रमाणन हासिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
