CG News: कमराखोल चौपाल में विकास और आत्मनिर्भरता की झलक, सीएम ने की कई घोषणाएं
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कमराखोल में आयोजित विशेष चौपाल के दौरान ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को करीब से देखा। बैगा बाहुल्य इस क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और सकारात्मक बदलाव की कहानियों से भरपूर रहा।
आम पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल
तपती गर्मी के बीच मुख्यमंत्री ने गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
लखपति दीदियों की सफलता
चौपाल में बड़ी संख्या में लखपति दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। किसी ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य से आय अर्जित की, तो किसी ने कृषि और सब्जी उत्पादन से आत्मनिर्भरता हासिल की, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे आगे चलकर करोड़पति बनने की दिशा में भी कदम बढ़ाएं।
स्थानीय उत्पादों से स्वागत
लखपति दीदी कचरा तेलगाम ने महुआ और चार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अन्य महिलाओं ने भी अपनी आजीविका से जुड़ी उपलब्धियां साझा कीं, जिससे चौपाल में आत्मीयता का माहौल बना रहा, कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अपने नवजात शिशु का नामकरण मुख्यमंत्री से कराया। मुख्यमंत्री ने बच्चे का नाम “रविशंकर बघेल” रखा और आशीर्वाद स्वरूप राशि प्रदान की, जिससे चौपाल तालियों से गूंज उठा।
मेधावी छात्रों को मिला प्रोत्साहन
94.5% अंक प्राप्त करने वाले छात्र राजेंद्र मसराम से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनके आईएएस बनने के सपने की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विकास कार्यों की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की
• मिशन तालाब गहरीकरण व ट्यूबवेल
• 6 किलोमीटर मिट्टी-मुरुम सड़क निर्माण
• सामुदायिक भवन
• मुक्तिधाम शेड
• महतारी सदन निर्माण
यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार में दिखा बदलाव, मनीषा मरकाम की जिंदगी बनी सशक्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
