CG News: सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में केकती बाई की प्रेरक कहानी, योजनाओं से मिली नई पहचान
CG News: ग्राम सरोधी की निवासी केकती मरावी एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पति और तीन बच्चों के साथ उनका जीवन पूरी तरह खेती-किसानी पर निर्भर रहा। सीमित आय के कारण घर का खर्च चलाना हमेशा चुनौतीपूर्ण था।
महतारी वंदन योजना बनी सहारा
केकती बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 26 किश्तें मिल चुकी हैं। इस नियमित आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को स्थिरता दी और छोटे-छोटे खर्चों को संभालना आसान बना दिया।

‘स्वच्छता दीदी’ से बढ़ी आमदनी
पिछले दो वर्षों से केकती बाई “स्वच्छता दीदी” के रूप में कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें हर महीने 1000 रुपए की अतिरिक्त आय मिल रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में और मजबूती आई है, उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से उनके परिवार की रसोई का काम आसान हुआ है। इससे समय की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
महिला समूह से बनी नेतृत्वकर्ता
केकती बाई “जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह” की अध्यक्ष हैं। समूह से उन्हें 15 हजार रुपए का अनुदान मिला, जिससे उन्होंने न केवल खुद को सशक्त बनाया बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
आत्मनिर्भरता की नई पहचान
केकती बाई का कहना है कि अब उनका परिवार पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी महसूस करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है और उन्हें सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है।
यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में सरलाबाई को मिली बड़ी राहत, KCC समस्या का तुरंत समाधान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
