Rewa News: 3 साल के ‘मैजिकल चाइल्ड’ अविराज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 सेकंड में कठिन अंग्रेजी शब्द बोलकर किया कमाल
Rewa News: रीवा के 3 साल के होनहार बच्चे अविराज तिवारी ने अपनी असाधारण प्रतिभा से वर्ल्ड स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने World Book of Records London में अपना नाम दर्ज कराकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
16 सेकंड में बोला कठिन अंग्रेजी शब्द
अविराज ने महज 16 सेकंड में अंग्रेजी के बेहद कठिन और लंबे शब्द का उच्चारण कर यह रिकॉर्ड हासिल किया। खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने बिना स्कूल जाए ही यह उपलब्धि हासिल की है।
डेढ़ साल की उम्र से दिखने लगी प्रतिभा
माता आकांक्षा तिवारी के अनुसार, अविराज ने डेढ़ साल की उम्र से ही सवाल पूछना शुरू कर दिया था। वह जो भी शब्द सुनते, उसे याद कर दोहराने लगते थे। समय के साथ उनकी याददाश्त और समझ काफी तेज होती गई।
धार्मिक और सामान्य ज्ञान में भी आगे
अविराज को हनुमान चालीसा कंठस्थ है और भगवान राम व उनके परिवार से जुड़ी जानकारी भी उन्हें अच्छी तरह याद है। हर सवाल का जवाब तुरंत देना उनकी खासियत बन चुकी है, इस उपलब्धि के बाद रेडक्रॉस रीवा द्वारा अविराज का सम्मान किया गया। उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
परिवार की पृष्ठभूमि
अविराज के पिता रामकृष्ण तिवारी नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां योगा क्लास संचालित करती हैं। परिवार ने बच्चे की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे सही दिशा दी, जिसका परिणाम आज विश्व रिकॉर्ड के रूप में सामने आया है, यह उपलब्धि न सिर्फ अविराज के परिवार बल्कि पूरे रीवा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: मोहनिया में 5.62 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन, 25 गांवों को मिलेगा लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
