MP News: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 8 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, कई शहरों में 45°C तक पहुंचा पारा

MP News: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 8 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, कई शहरों में 45°C तक पहुंचा पारा

MP News: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 8 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, कई शहरों में 45°C तक पहुंचा पारा

MP News: मध्य प्रदेश में दो टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD भोपाल के अनुसार, सोमवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसका कारण प्रदेश में सक्रिय टर्फ और चक्रवातीय सिस्टम बताया गया है।

रविवार को MP में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़े बांधकर घर से निकल रहे हैं। - Dainik Bhaskar

कई संभागों में बदला रहा मौसम

रविवार को तीन मौसमीय सिस्टम सक्रिय रहे, जिसकी वजह से इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं बादल छाए रहे तो कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर और शाजापुर में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

रतलाम में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

रविवार को प्रदेश में भीषण गर्मी दर्ज की गई। रतलाम में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। लगातार दूसरे दिन भी रतलाम सबसे गर्म शहर रहा, इसके अलावा शाजापुर में 44°C, धार में 42.4°C, खंडवा में 42.1°C और नर्मदापुरम में 42°C तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा।

बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखा गया
भोपाल: 40.4°C
इंदौर: 41.9°C
उज्जैन: 42.4°C
ग्वालियर: 38.4°C
जबलपुर: 38.9°C

हीट वेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। खासकर इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है, 30 अप्रैल से प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था, जो 10 मई तक लगातार जारी रहा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, चक्रवात और टर्फ सिस्टम के कारण मई के पहले सप्ताह में भी बारिश देखने को मिली। अब मौसम फिर से गर्मी की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, RTO चेक पोस्ट शुरू करने के आदेश पर स्टे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें