CG News: रायपुर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, सनातन संस्कृति पर दिए संदेश
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना।
75 साल पहले हुआ था पुनर्निर्माण
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज से 75 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा हुआ था। इसी ऐतिहासिक अवसर को देशभर में स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में कई बार विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सनातन आस्था और परंपरा को कभी खत्म नहीं कर सके। उन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले श्रद्धालुओं और पुजारियों को भी नमन किया।

सरदार पटेल और डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद
सीएम साय ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। वहीं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विरोध के बावजूद मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नया सम्मान मिला है। काशी विश्वनाथ, महाकाल और सोमनाथ जैसे तीर्थ स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है।

धार्मिक स्थलों का विकास
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार भी प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। भोरमदेव मंदिर को स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।
रामलला दर्शन योजना का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्रीराम का ननिहाल भी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत हजारों श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं, अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में समर कैम्प 2026 का आगाज़, खेल और फिटनेस से निखरेगा बच्चों का भविष्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
