CG News: नई सचिव का सख्त संदेश, इंद्रावती भवन पहुंचते ही अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

CG News: नई सचिव का सख्त संदेश, इंद्रावती भवन पहुंचते ही अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

CG News: नई सचिव का सख्त संदेश, इंद्रावती भवन पहुंचते ही अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

CG News: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नई सचिव शंगीता आर. ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग तेज कर दी है। उन्होंने नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन पहुंचकर विभागीय संचालनालय और सूडा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की स्थिति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

सचिव शंगीता आर. ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, बैठक के दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान, जलप्रदाय व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और अन्य शहरी विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

Jwala Express: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ताज़ा समाचार

प्रशासनिक कुशलता और अनुशासन पर जोर

शंगीता आर. ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से समयबद्ध उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी है ताकि नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ समय पर मिल सके।

IAS चयन की यादों को किया ताजा

बैठक के दौरान उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन से जुड़ा खास अनुभव साझा करते हुए बताया कि 11 मई 2005 को उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ था। उन्होंने अपने अनुभवों के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित भी किया, इस दौरान सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत कुमार रायस्त, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा और संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: DMF फंड से बदलेगा कोरबा का भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाओं को मिली नई रफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें