CG News: CM साय ने छात्रों को दिया सफलता मंत्र, मेहनत, अनुशासन और बड़े सपनों पर दिया जोर
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके भविष्य, पढ़ाई और जीवन के लक्ष्यों को लेकर प्रेरणादायक संवाद किया।
छात्रों को दिया सकारात्मक सोच का संदेश
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।

छात्रों से जाना उनका सपना
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के सपनों और करियर योजनाओं के बारे में पूछा। कई छात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस बनने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े लक्ष्य तय करने वाले युवा ही समाज और देश का भविष्य बदलते हैं।
नियमित अभ्यास और अनुशासन पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी पढ़ाई की दिनचर्या और सफलता के अनुभव भी साझा करवाए। उन्होंने कहा कि सही समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली सफलता के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग और नियमित व्यायाम मानसिक और शारीरिक मजबूती के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी प्रतिदिन योग करते हैं।

बचपन की कठिनाइयों का किया जिक्र
विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने जीवन के संघर्षों की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि बचपन में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। खेती और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जीवन का सफर तय किया।
कृषि और नवाचार की ओर किया प्रेरित
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वे राजनीति में नहीं आते तो खेती और कृषि नवाचार के क्षेत्र में काम करते। उन्होंने युवाओं को आधुनिक कृषि, पशुपालन और ग्रामीण रोजगार के अवसरों की ओर भी प्रेरित किया, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि माता-पिता और शिक्षक जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा अपने गुरुजनों और परिवार का सम्मान करने की सीख दी, प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच देखने का अवसर भी मिला। छात्रों ने इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योगों का बड़ा प्लान, PPP मॉडल से बदलेंगे विकास के हालात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
