National News: देशभर में ईंधन बचत अभियान तेज, पीएम मोदी की अपील के बाद वीआईपी काफिलों में बड़ा बदलाव
National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन संरक्षण की अपील के बाद देशभर में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच केंद्र सरकार और कई एनडीए शासित राज्यों ने इस दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
वीआईपी काफिलों में बड़ी कटौती
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे देशहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा बड़ा कदम बताया है।

“देशहित की शुरुआत खुद से” – भाजपा
भाजपा ने अपने संदेश में लिखा कि जब नेतृत्व खुद उदाहरण पेश करता है, तो पूरा देश बदलाव की राह पर चलता है। पार्टी ने ईंधन बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।
अमित शाह ने भी घटाया काफिला
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पहल को अपनाते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। बताया जा रहा है कि वे अब मात्र 4 वाहनों के साथ अपने आवास से निकल रहे हैं। इसे लेकर भाजपा ने वीडियो साझा करते हुए इसे “बचत देश की, सुरक्षा पर्यावरण की” जैसी पहल बताया है।
मध्य प्रदेश में भी दिखा असर
प्रधानमंत्री की अपील का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 मई की रात X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने निर्देश दिए कि अब उनके काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखी जाएगी और किसी भी दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं होगी। साथ ही सभी मंत्रियों को भी न्यूनतम वाहनों के उपयोग की सलाह दी गई है।
सार्वजनिक परिवहन पर जोर
सीएम मोहन यादव ने जनता से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल ईंधन बचत बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : National News: LPG Subsidy New Rule: 10 लाख से ज्यादा आय वालों की सब्सिडी बंद करने की तैयारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
