Sidhi News: सीधी के कुनझुन कला पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Sidhi News: सीधी जिले की जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनझुन कला में पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। उमरिया टोला के प्रजापत मोहल्ले की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम सिहावल से शिकायत कर आरोप लगाया कि शासकीय कार्यों के बदले उनसे पैसे मांगे जाते हैं।
कई कार्यों के लिए मांगी जा रही रिश्वत
ग्रामीणों के अनुसार समग्र आईडी में नाम जोड़ने, नाम हटाने, कर्मकार कार्ड बनवाने और राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसे कार्यों के लिए सचिव अशोक गौतम द्वारा पैसे मांगे जाते हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए काम महीनों तक अटका दिया जाता है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।

ग्रामीणों ने दिए उदाहरण
ग्रामीण महेश प्रजापति ने बताया कि उनकी बहू का नाम समग्र आईडी में जोड़ने के लिए 700 रुपए मांगे गए थे, जिसके कारण उनका काम लगभग 6 महीने तक रुका रहा। वहीं सुनीता प्रजापति ने आरोप लगाया कि नाम हटाने के लिए 500 रुपए और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग शुल्क मांगा गया।
कंप्यूटर दुकान से चल रहा पूरा काम
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत से जुड़े अधिकांश कार्य मायापुर स्थित एक कंप्यूटर दुकान के माध्यम से कराए जाते हैं, जहां सचिव के निर्देश पर पैसे देने पड़ते हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सचिव ने आरोपों को बताया गलत
वहीं पंचायत सचिव अशोक गौतम ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि पंचायत में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह निःशुल्क दिया जाता है और लगाए गए आरोप निराधार हैं।
प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन
एसडीएम सिहावल राजेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: मझौली के खामघाटी में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, तेज रफ्तार बनी वजह
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
