MP News: खरगोन में शादी से पहले दुल्हन की मौत, हल्दी रस्म के बाद बिगड़ी थी तबीयत

MP News: खरगोन में शादी से पहले दुल्हन की मौत, हल्दी रस्म के बाद बिगड़ी थी तबीयत

MP News: खरगोन में शादी से पहले दुल्हन की मौत, हल्दी रस्म के बाद बिगड़ी थी तबीयत

MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक मामला सामने आया है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही दिनों बाद मातम छा गया। हल्दी रस्म के बाद अचानक बीमार हुई 21 वर्षीय दुल्हन राखी की मौत हो गई।

खुशी से झूम रही थी राखी

कसरावद क्षेत्र की रहने वाली राखी ने 22 अप्रैल को अपनी हल्दी रस्म में परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी से डांस किया था, ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का दीदार अधूरा लगता है…’ गीत पर उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रही है।

हल्दी की रस्म बनी मौत की वजह! खरगोन की दुल्हन ने शादी से पहले तोड़ा दम,  परिवार में पसरा मातम - MP Breaking News

रात में अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार हल्दी रस्म के बाद रात करीब 2 बजे राखी की तबीयत अचानक खराब हो गई, उसके चेहरे, गले और होंठों पर सूजन आने लगी, जिसके बाद परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा।

इंदौर ले जाते समय बढ़ी परेशानी

राखी को पहले खरगोन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया, परिवार का आरोप है कि अस्पताल से एम्बुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद निजी एम्बुलेंस के लिए 4000 रुपए खर्च कर इंदौर पहुंचना पड़ा।

शादी वाले दिन उठी अर्थी

राखी की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। परिवार ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश भी की, लेकिन वहां लाखों रुपए खर्च बताए गए, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उसे वापस एमवाय अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में राखी ने दम तोड़ दिया।

घर में पसरा मातम

जिस दिन राखी की शादी में सात फेरे होने थे, उसी दिन उसके घर से अर्थी निकली, मां सीताबाई और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। छोटी बहन रानी और पूरा परिवार अब भी इस दुख से उबर नहीं पा रहा है।

जांच के आदेश

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने जांच दल गठित किया है और सात दिनों के भीतर मेडिकल हिस्ट्री की रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में साध्वी हर्षानंद गिरि का बड़ा दावा, “मुझे रोकने की कोशिश हुई”

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें