MP News: इंदौर में धार रोड प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं
MP News: इंदौर के धार रोड स्थित डीयू ड्रॉप एरिगेशन नामक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसका काला धुआं और आग का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दिया।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुल 7 दमकल गाड़ियां, पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट भी बुलाया गया।

आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत
दमकल विभाग के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। अब तक करीब 45 टैंकर पानी का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी, RRCAT के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि मौके पर पानी के पर्याप्त स्रोत नहीं होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई आ रही है।
मलवा हटाकर बुझाने का प्रयास
फैक्ट्री में टीन शेड लगा होने के कारण उसे हटाकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। दमकल कर्मियों के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी 2 से 3 घंटे और लग सकते हैं, आग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फैक्ट्री में नहीं थे मजदूर
फैक्ट्री संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी के अनुसार उस दिन अमावस्या होने के कारण मजदूर काम पर नहीं आए थे। फैक्ट्री में सामान्यतः 30 से 35 कर्मचारी काम करते हैं, जिनकी दिन और रात की शिफ्ट होती है, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री परिसर में लगे डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पैनल) में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जो देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में फैल गई।
फोम का भी किया गया उपयोग
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग पर जल्द ही पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : MP News: प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस शहीदों के परिजनों को ग्रेजुएशन में मिलेगी रिजर्व सीट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
