Rewa News: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी मनोज पांडे 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Rewa News: रीवा लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खजुआ कला हल्के के पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई
लोकायुक्त कार्यालय रीवा के अनुसार, ग्राम खजुआ कला निवासी शिकायतकर्ता कमलेश पटेल ने 13 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि भूमि सीमांकन विवाद के मामले में हल्का पटवारी मनोज पांडे द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
पहले ही ले चुका था 10 हजार रुपये
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पटवारी पहले ही 10,000 रुपये ले चुका था और शेष 5,000 रुपये की मांग लगातार कर रहा था। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई, निर्धारित योजना के तहत 16 मई 2026 को राजीव मार्ग स्थित निराला नगर क्षेत्र में आरोपी पटवारी मनोज पांडे को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की जानकारी
आरोपी की पहचान इस प्रकार हुई है:
• नाम: मनोज पांडे
• उम्र: 52 वर्ष
• पद: हल्का पटवारी, खजुआ कला
• निवासी: वार्ड क्रमांक 9, राजीव मार्ग, निराला नगर
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने किया, जिसमें निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित 12 सदस्यीय टीम और स्वतंत्र शासकीय गवाह शामिल रहे, लोकायुक्त संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में बंद कमरे से युवक-युवती के शव बरामद, हत्या और सुसाइड की आशंका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
