CG News: वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार, बदली जिंदगी

CG News: वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार, बदली जिंदगी

CG News: वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार, बदली जिंदगी

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित वाटरशेड विकास परियोजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। यह योजना वर्षा जल संरक्षण और भूमि की उत्पादकता बढ़ाकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए समृद्धि का नया रास्ता खोल रही है।

सफलता की मिसाल

धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत बेलौदी गांव के किसान छबी लाल इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण हैं। पहले सीमित संसाधनों और वर्षा आधारित खेती के कारण उनकी आय अनिश्चित रहती थी, वाटरशेड योजना के तहत मिले तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने अपनी लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर उन्नत सब्जी उत्पादन शुरू किया। आज वे बरबट्टी, भिंडी, करेला, बैंगन और गिल्की जैसी सब्जियों की सफल खेती कर रहे हैं।

Agriculture : वाटरशेड योजना से बदली किसान छबीलाल की किस्मत, 1.5 एकड़ खेत  में पांच तरह की सब्जियां, दिल्ली से आए बड़े अफसर ने भी थपथपाई पीठ!

जल संरक्षण से बढ़ी पैदावार

जल संरक्षण, नमी संरक्षण और बहुफसली खेती प्रणाली अपनाने से खेत की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप किसानों को नियमित और स्थिर आय प्राप्त हो रही है, योजना के तहत मिले सहयोग और प्रोत्साहन से छबी लाल की आय में बढ़ोतरी हुई है। वे अब स्थानीय बाजारों में नियमित रूप से ताजी सब्जियों की आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवन स्तर में सुधार आया है।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

इस योजना ने न केवल उनकी आमदनी बढ़ाई, बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत किया है। किसान अब अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हाल ही में धमतरी प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय (भूमि संसाधन विभाग) के सचिव नरेन्द्र भूषण ने छबी लाल के खेत का निरीक्षण किया और वाटरशेड योजना के प्रभाव की सराहना की।

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आधुनिक खेती से किसान गोपाल एर्रागोला की सफलता की कहानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें