MP News: SBI और HDFC बैंक ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, कई बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

MP News: SBI और HDFC बैंक ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, कई बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

MP News: SBI और HDFC बैंक ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, कई बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

MP News: देश के दो बड़े बैंक SBI और HDFC Bank ने 17 मई के लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। निर्धारित मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के चलते कुछ घंटों के लिए कई बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

SBI की RTGS सेवा रहेगी बंद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार 17 मई को रात 12:15 बजे से सुबह 3:15 बजे तक RTGS सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक ने बताया कि यह शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण किया जा रहा है, SBI ने ग्राहकों को इस दौरान IMPS सेवा का उपयोग करने की सलाह दी है।

HDFC Bank की कई सेवाएं प्रभावित

HDFC Bank ने भी 17 मई को कई सेवाओं में रुकावट की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, NEFT और RTGS सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी।

फॉरेक्स कार्ड और नेट बैंकिंग पर असर

रात 12:30 बजे से सुबह 3:00 बजे तक नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग, इंस्टेंट रीलोड और प्रीपेड कार्ड से जुड़ी सेवाएं बंद रहेंगी, इसके अलावा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक भी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड रीलोड सेवा प्रभावित रहेगी।

डेबिट-क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन में रुकावट

रात 12:30 बजे से 3 बजे तक HDFC डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और NetSafe कार्ड से जुड़े कई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन प्रभावित रहेंगे। इस दौरान ATM कैश विड्रॉल, ऑनलाइन पेमेंट और कार्ड रीलोड जैसी सेवाओं में परेशानी आ सकती है।

NEFT और RTGS सेवाएं भी प्रभावित

HDFC Bank के अनुसार रात 1 बजे से 3 बजे तक NEFT सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं सुबह 3 बजे से 5 बजे तक RTGS ट्रांजैक्शन में भी रुकावट आ सकती है, दोनों बैंकों ने ग्राहकों से असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से फिर शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के करहिया इलाके में अनियंत्रित कार नाले में गिरी, ट्रक की कट से हुआ हादसा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें