CG News: ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दिव्यांशु देवांगन का कमाल, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित
CG News: सुशासन तिहार के अवसर पर रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें मेडल पहनाकर और पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

वर्ल्ड कप में शानदार जीत
दिव्यांशु देवांगन ने मिस्र की राजधानी कायरो में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, दिव्यांशु ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से रायगढ़, छत्तीसगढ़ और पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है।

परिवार को भी मिली बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांशु के माता-पिता और परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी मेहनत और अनुशासन के दम पर दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि दिव्यांशु की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह देगी, कायरो में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। ऐसे में दिव्यांशु ने शानदार आत्मविश्वास और एकाग्रता दिखाते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया।
पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल
दिव्यांशु की उपलब्धि के बाद रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के खेल जगत को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें : CG News: गंवरघुटरी में बनेगा आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, वनांचल क्षेत्र को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
