CG News: डिजिटल मॉनिटरिंग के साथ जनगणना तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ के हजारों HLB ब्लॉकों का काम पूरा

CG News: डिजिटल मॉनिटरिंग के साथ जनगणना तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ के हजारों HLB ब्लॉकों का काम पूरा

CG News: डिजिटल मॉनिटरिंग के साथ जनगणना तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ के हजारों HLB ब्लॉकों का काम पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेशभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों यानी HLB के गठन और सत्यापन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक राज्य में 60 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

48 हजार से ज्यादा HLB ब्लॉकों में काम

प्रदेश में कुल 48,742 HLB ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें से करीब 29,602 ब्लॉकों का सर्वे और सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रशासन पूरे अभियान की डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए लगातार निगरानी कर रहा है, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला इस अभियान में टॉप पर रहा है। जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में भी तेज गति से काम पूरा हुआ है।

Chhattisgarh Census 2027: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने रचा इतिहास, मकानों की  गणना में 100% का लक्ष्य हासिल कर राज्य में बना नंबर-1 जिला | Gaurela Pendra  Marwahi District Created ...

मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनगणना कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही बड़े शहरों में काम की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बड़े शहरों में धीमी रही प्रगति

जहां ग्रामीण क्षेत्रों में काम तेजी से पूरा हुआ, वहीं रायपुर, भिलाई और रायगढ़ जैसे नगर निगम क्षेत्रों में प्रगति धीमी देखने को मिली। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी और अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं, पूरे अभियान में डिजिटल पोर्टल और ऑनलाइन डेटा सिंक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे कार्य की पारदर्शिता बढ़ी है और हर जिले की प्रगति पर रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो पा रही है।

विकास योजनाओं की बनेगी मजबूत नींव

सरकार का मानना है कि जनगणना 2027 के आंकड़े आने वाले समय में बजट, जनकल्याण योजनाओं और विकास कार्यों के लिए मजबूत आधार साबित होंगे। यही वजह है कि इस राष्ट्रीय अभियान को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दिव्यांशु देवांगन का कमाल, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें