CG News: जांजगीर-चांपा के कोसला गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पीपल के पेड़ के नीचे सुनी जनता की समस्याएं
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को अचानक जांजगीर-चांपा जिले के कोसला गांव पहुंच गए। पामगढ़ विकासखंड के इस गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते ही ग्रामीणों और प्रशासन में हलचल तेज हो गई।
पेड़ के नीचे लगी जन चौपाल
गांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पीपल के पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाई। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज को लेकर भी लोगों से खुलकर राय ली।
![]()
“पटवारी गांव आते हैं या नहीं?”
जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा सवाल किया कि पटवारी नियमित रूप से गांव आते हैं या नहीं। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिन्हें मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना, इस दौरान कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और गांव स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
सुशासन तिहार के तहत दौरा
मुख्यमंत्री का यह दौरा सुशासन तिहार अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
यह भी पढ़ें : CG News: डिजिटल मॉनिटरिंग के साथ जनगणना तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ के हजारों HLB ब्लॉकों का काम पूरा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
