CG News: नारायणपुर में PWD सचिव का दौरा, सड़कों और पुलों पर तेज़ी के निर्देश

CG News: नारायणपुर में PWD सचिव का दौरा, सड़कों और पुलों पर तेज़ी के निर्देश

CG News: नारायणपुर में PWD सचिव का दौरा, सड़कों और पुलों पर तेज़ी के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सड़क, पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई।

उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा

बैठक में कलेक्टर नम्रता जैन, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों से चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी नई गति। लोक निर्माण विभाग  के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोंडागांव में समीक्षा बैठक लेकर ...

गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर

सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक के बाद सचिव ने कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-130D का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

दुर्गम क्षेत्रों को जोड़ने की योजना

सचिव ने कहा कि पहुंचविहीन गांवों को जोड़ने के लिए बारहमासी सड़कों और पुलों के प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजे जाएं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा, बैठक में भूमि अधिग्रहण, वन अनुमति, कार्य प्रगति और ठेकेदारों के भुगतान जैसे मुद्दों की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें : MP News: नर्मदा नदी में दूध और साड़ियों के विसर्जन पर NGT का बड़ा एक्शन, CPCB-MPPCB से मांगी रिपोर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें