CG News: चार दशक बाद फिर जिंदा हुए हाट-बाजार, बीजापुर में लौटी रौनक

CG News: चार दशक बाद फिर जिंदा हुए हाट-बाजार, बीजापुर में लौटी रौनक

CG News: चार दशक बाद फिर जिंदा हुए हाट-बाजार, बीजापुर में लौटी रौनक

CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विकास की एक नई तस्वीर सामने आई है। कभी नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब शांति और सामान्य जनजीवन तेजी से लौट रहा है।

चार दशक बाद हाट-बाजारों की वापसी

उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और कोण्डापल्ली में लगभग चार दशकों बाद साप्ताहिक हाट-बाजार फिर से शुरू हो गए हैं। वर्षों तक बंद रहने के बाद अब इन बाजारों में फिर से चहल-पहल और रौनक दिखाई दे रही है, एक समय सुरक्षा कारणों के चलते यहां व्यापार और आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। लेकिन अब हालात बदलने के साथ ग्रामीण जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

चार दशक बाद फिर गुलजार हुए बीजापुर के हाट-बाजार, नक्सल मुक्त गांवों में लौटी  रौनक, अर्थव्यवस्था को मिला नया जीवन

आदिवासी अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

ये हाट-बाजार आदिवासी अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। ग्रामीण यहां इमली, महुआ और तेंदूपत्ता जैसी वनोपज लेकर आते हैं और बदले में दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदते हैं। अब दूर-दराज के गांवों से लोग भी इन बाजारों में पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता क्षेत्र

बाजारों के पुनः शुरू होने से ग्रामीणों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। इससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है और आय के नए अवसर भी बन रहे हैं, शांति और सुरक्षा के माहौल में बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता का नया उदाहरण बनता जा रहा है। साप्ताहिक बाजारों की वापसी इस बदलाव की सबसे बड़ी पहचान मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर में PWD सचिव का दौरा, सड़कों और पुलों पर तेज़ी के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें