CG News: नक्सल गढ़ कुतुल बना डिजिटल हब, पहली बार पहुंचा 4G नेटवर्क

CG News: नक्सल गढ़ कुतुल बना डिजिटल हब, पहली बार पहुंचा 4G नेटवर्क

CG News: नक्सल गढ़ कुतुल बना डिजिटल हब, पहली बार पहुंचा 4G नेटवर्क

CG News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव की एक नई तस्वीर सामने आई है। कभी नक्सल प्रभावित माना जाने वाला कुतुल गांव अब डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रहा है।

CG News : कल का 'नक्सल गढ़' आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G  कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी

4G नेटवर्क की ऐतिहासिक शुरुआत

जिला प्रशासन और राज्य सरकार की पहल पर कुतुल और आसपास के गांवों में 4G मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा शुरू की गई है। यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में स्थायी मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई है, यह उपलब्धि ‘नियद नेल्ला नार योजना’, LWE-II और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संभव हुई है। इसी योजना के तहत 16 जनवरी 2026 को कुतुल में मोबाइल टॉवर स्थापित किया गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में नेटवर्क सेवा शुरू हो गई।

ग्रामीणों के जीवन में बदलाव

नेटवर्क शुरू होने से ग्रामीण अब अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकते हैं, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा आई है, कलेक्टर नम्रता जैन के अनुसार यह पहल अबूझमाड़ के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीणों के लिए नए अवसर और आधुनिक सुविधाओं के द्वार खोल रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: चार दशक बाद फिर जिंदा हुए हाट-बाजार, बीजापुर में लौटी रौनक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें