CG News: पीएम सूर्य घर योजना से आत्मनिर्भर बने नारायणपुर के राजमन नाग, बिजली बिल हुआ शून्य
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सौर ऊर्जा को लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहां के निवासी राजमन नाग ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।
बिजली बिल हुआ लगभग शून्य
सोलर सिस्टम लगने के बाद राजमन नाग का बिजली बिल अब लगभग शून्य हो गया है। वे अब अपने घर की जरूरत की बिजली खुद ही उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है, यह सोलर सिस्टम “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत स्थापित किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकृत वेंडर अरु सोलर सोल्यूशन और विद्युत विभाग की टीम ने तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग दिया।

आसान प्रक्रिया और सब्सिडी
राजमन नाग ने बताया कि आवेदन से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरी प्रक्रिया सरल रही। सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी ने इस योजना को आम लोगों के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।
पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद
यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है, प्रशासन ने राजमन नाग की इस पहल को पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणादायक बताया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे भी इस योजना का लाभ लेकर सौर ऊर्जा अपनाएं।
यह भी पढ़ें : CG News: बीजापुर की महिलाओं की नई उड़ान, नक्सलवाद से आत्मनिर्भरता तक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
