CG News: जनगणना 2027 की तैयारी में छत्तीसगढ़ आगे, GPM जिला बना राज्य में नंबर-1

CG News: जनगणना 2027 की तैयारी में छत्तीसगढ़ आगे, GPM जिला बना राज्य में नंबर-1

CG News: जनगणना 2027 की तैयारी में छत्तीसगढ़ आगे, GPM जिला बना राज्य में नंबर-1

CG News: छत्तीसगढ़ में आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से जारी हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

राज्य में 60% से अधिक कार्य पूरा

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक 60.73 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल 48,742 ब्लॉकों में से 29,602 ब्लॉकों का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

GPM बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, जनगणना कार्य 14 दिन पहले किया पूरा

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मैदानी टीमों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से समयबद्ध कार्य सराहनीय है और धीमी गति वाले शहरी क्षेत्रों में काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।

GPM जिला बना नंबर-1

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी 528 ब्लॉकों का कार्य पूरा हो चुका है, जशपुर जिला 99.87 प्रतिशत और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 99.84 प्रतिशत के साथ लगभग पूर्णता के करीब हैं। यह ग्रामीण जिलों के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

कलेक्टर की रणनीति की सराहना

GPM कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने इस सफलता का श्रेय टीमवर्क, माइक्रो प्लानिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग को दिया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की गई, जहां ग्रामीण जिले तेजी से आगे बढ़े हैं, वहीं रायपुर, भिलाई और रायगढ़ जैसे बड़े नगर निगम क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी रही है, अधिकारियों के अनुसार अधिकांश जिलों में कार्य शुरू हो चुका है और बचे हुए काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: पीएम सूर्य घर योजना से आत्मनिर्भर बने नारायणपुर के राजमन नाग, बिजली बिल हुआ शून्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें