Sidhi News: सीधी के कुसमी में बड़ा बदलाव, सड़क किनारे साप्ताहिक सब्जी बाजार अब बरी नदी किनारे शिफ्ट
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। हर मंगलवार को सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को अब हटाकर बरी नदी के किनारे शिफ्ट किया जाएगा। यह कदम जाम और सड़क हादसों को रोकने के लिए उठाया गया है।

सड़क किनारे बाजार पर रोक
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी दुकानदार सड़क किनारे दुकान नहीं लगाएगा, सभी विक्रेताओं को तय स्थान यानी बरी नदी के पास शिफ्ट किया जाएगा, जहां वे अपना सामान बेच सकेंगे, कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह ने रविवार शाम खुद मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और ग्रामीणों को इस नई व्यवस्था की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
क्यों लिया गया यह फैसला?
इस बाजार में आसपास के कई गांवों जैसे कोडार, रौहाल, जूरी और दुआरी से लोग खरीदारी करने आते हैं, सड़क पर 40 से अधिक दुकानें लगने के कारण भारी जाम लग जाता था, जिससे एम्बुलेंस और स्कूल बसों की आवाजाही भी प्रभावित होती थी।
परेशानी खत्म करने की कोशिश
लंबे समय से ग्रामीण इस समस्या को लेकर शिकायत कर रहे थे, अब प्रशासन का मानना है कि नई जगह पर बाजार लगने से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म हो जाएगी।
सरपंच और सचिव को जिम्मेदारी
प्रशासन ने भगवार की सरपंच चेतना सिंह और सचिव रामभद्र शुक्ला को निर्देश दिए हैं क, मंगलवार को किसी भी हालत में सड़क पर दुकान न लगने दी जाए, नई व्यवस्था के पालन की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है, इस दौरान नायब तहसीलदार टोप्पो, थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे, लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में चौंकाने वाला मामला, जीवित दिव्यांग को रिकॉर्ड में मृत दिखाया, राशन और पेंशन बंद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
