Sidhi News: सीधी के कमर्जी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11.88 लाख की कफ सिरप और बोलेरो जब्त
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कमर्जी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। इस पूरी जब्ती की कुल कीमत लगभग 11 लाख 88 हजार रुपए बताई जा रही है।

गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता
यह कार्रवाई सोमवार शाम उस समय हुई जब पुलिस टीम ग्राम बरिगवां इलाके में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो गाड़ी में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर
पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी की, लेकिन जैसे ही तस्करों को पुलिस की भनक लगी, वे अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, पुलिस को कोलघाट रोड की पहाड़ी पर लावारिस हालत में बोलेरो मिली, तलाशी के दौरान बोलेरो से पांच बोरियों में रखे कार्टून बरामद हुए, इनमें कुल 912 शीशियां (100-100 एमएल) Onerex Cough Syrup मिलीं, जिसे प्रतिबंधित दवा माना जाता है।
कुल जब्ती की कीमत लाखों में
• कफ सिरप की कीमत: करीब ₹1.83 लाख
• बोलेरो वाहन की कीमत: करीब ₹10 लाख
• कुल जब्ती: लगभग ₹11.88 लाख
पुलिस की कार्रवाई और खुलासा
थाना प्रभारी इन्द्राज सिंह ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और तस्करी की बड़ी खेप पकड़ ली गई, पुलिस के अनुसार, तस्करों के साथ एक टाटा कर्व कार भी देखी गई थी जो उनकी मदद कर रही थी, फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कुसमी में बड़ा बदलाव, सड़क किनारे साप्ताहिक सब्जी बाजार अब बरी नदी किनारे शिफ्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
