MP News: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: MP सरकार ने CBI जांच को दी मंजूरी, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी
MP News: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब CBI जांच होगी। मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा से मुलाकात के दौरान परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
दूसरे पोस्टमार्टम की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोर्ट दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश देता है, तो सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। ट्विशा का परिवार लगातार दूसरे पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है और मौत को संदिग्ध बता रहा है।
समर्थ सिंह की जमानत पर सुनवाई
उधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. सिंह की वैकेशन बेंच में हो रही है। इस दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा, जिसके बाद सुनवाई दोपहर तक के लिए टाल दी गई।
केस प्रभावित करने के आरोप
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया है कि समर्थ सिंह पहले मध्यप्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है और फरारी के दौरान केस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कटारा हिल्स थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी उठाई है, परिवार का आरोप है कि पुलिस शुरुआत से ही पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। नवनिधि शर्मा ने दावा किया कि शव के सुपुर्दगीनामा पर उनसे जबरन साइन कराए गए और एफआईआर दर्ज करने में भी देरी की गई।
चाचा बोले- मिटाए जा रहे सबूत
ट्विशा के चाचा लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि क्राइम सीन अब तक सील नहीं किया गया है और घर खुला छोड़ दिया गया है, जिससे सबूत मिटाए जा रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
समर्थ पक्ष ने रिश्तों को बताया सामान्य
वहीं समर्थ सिंह के वकील का कहना है कि ट्विशा और समर्थ के संबंध सामान्य थे। उन्होंने कहा कि नई शादी में छोटी-मोटी असहमति होना सामान्य बात है और दोनों परिवारों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में फूड पॉइजनिंग का कहर, करेले की सब्जी खाने के बाद 7 साल के बच्चे की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
