CG News: सहकारी सुविधाओं से बदली खेती की तस्वीर, किसान विष्णु राठौर की सफलता बनी प्रेरणा
CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लालपुर गांव के किसान विष्णु राठौर बताते हैं कि पहले खेती के लिए जरूरी खाद और बीज समय पर नहीं मिल पाते थे। इससे बुआई और फसल प्रबंधन प्रभावित होता था तथा उत्पादन पर भी असर पड़ता था। कई बार उन्हें कृषि सामग्री जुटाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, अब स्थानीय सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को आवश्यक कृषि आदान आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। विष्णु राठौर का कहना है कि उन्नत किस्म के बीज, डीएपी, रासायनिक उर्वरक और नैनो यूरिया समय पर मिलने से खेती का काम पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित हो गया है।

धान के साथ सब्जी उत्पादन से बढ़ी आय
धान की खेती के अलावा विष्णु राठौर विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन भी कर रहे हैं। समय पर कृषि संसाधन उपलब्ध होने से फसलों की देखभाल बेहतर ढंग से हो पा रही है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार देखने को मिला है, किसान का कहना है कि नैनो यूरिया और संतुलित उर्वरकों के उपयोग से फसलों की वृद्धि में सकारात्मक बदलाव आया है। इससे उत्पादन बढ़ा है और खेती अधिक लाभदायक बनी है। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने से लागत और उत्पादन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित हुआ है।
किसानों का बढ़ा विश्वास
सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि संसाधनों की सुगम उपलब्धता ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है। अब उन्हें समय पर आवश्यक सामग्री मिल रही है, जिससे खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ा है और कृषि कार्यों में सुविधा हो रही है, विष्णु राठौर की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। उनकी सफलता आज क्षेत्र के अनेक किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की दी जानकारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
