CG News: नियमित सहायता से बच्चों की पढ़ाई आसान, परिवार के खर्च संभालने में मिला बड़ा सहारा

CG News: नियमित सहायता से बच्चों की पढ़ाई आसान, परिवार के खर्च संभालने में मिला बड़ा सहारा

CG News: नियमित सहायता से बच्चों की पढ़ाई आसान, परिवार के खर्च संभालने में मिला बड़ा सहारा

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता से कई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसी ही एक कहानी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खाड़ाखोह गांव की रहने वाली भारती सिंह की है, जिनके परिवार को इस योजना से नई आर्थिक मजबूती मिली है।

नियमित सहायता से मिली आर्थिक राहत

योजना के तहत भारती सिंह को अब तक 28 हजार रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है। इस राशि ने परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। नियमित आर्थिक मदद मिलने से घरेलू खर्चों का बोझ काफी हद तक कम हुआ है, भारती सिंह इस सहायता राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों में कर रही हैं। स्कूल फीस, कॉपी-किताबें, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने से बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी है। इससे परिवार को आर्थिक तनाव से भी राहत मिली है।

आत्मविश्वास बढ़ा, निर्णय लेने में हुई भागीदारी

भारती सिंह का कहना है कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई बार इंतजार करना पड़ता था। अब हर महीने मिलने वाली सहायता से घरेलू बजट संभालना आसान हो गया है। आर्थिक सहयोग मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में पहले से अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल

योजना से लाभान्वित महिलाओं का मानना है कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है। नियमित सहयोग से महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं और समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में महतारी वंदन योजना कई परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। यह पहल महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके परिवारों के भविष्य को भी मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: NRLM योजना से बलरामपुर की महिला ने शुरू किया स्वरोजगार, बकरी पालन और सब्जी खेती से बढ़ी आमदनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें