Satna News: ट्रैक पार करने से रोका तो RPF जवान पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Satna News: ट्रैक पार करने से रोका तो RPF जवान पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Satna News: ट्रैक पार करने से रोका तो RPF जवान पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Satna News: सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक यात्री ने आरपीएफ के जवान पर हमला कर दिया. ट्रैक पार करने से रोकने पर आरोपी ने अपना आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट कर दी. मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया.

RPF Constable Attack

ट्रैक पार करते समय गिरा यात्री

आरपीएफ के अनुसार, आरोपी की पहचान 36 वर्षीय बिहारी लाल, निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है. वह किसी ट्रेन से सतना स्टेशन पहुंचा था और नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक पर गिर पड़ा. ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया.

समझाइश देने पर किया हमला

जवानों ने यात्री को ट्रैक पार नहीं करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने प्रधान आरक्षक जी.एन. सिंह के हाथ से लाठी छीन ली और उन पर कई वार कर दिए. अचानक हुए इस हमले से कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य आरपीएफ जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपी को काबू में कर लिया. बताया गया कि घटना के समय आरोपी का एक साथी भी उसके साथ मौजूद था. समय रहते कार्रवाई होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

मामला दर्ज, जांच जारी

आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पार करने से बचें और केवल फुटओवर ब्रिज या निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें. नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं और इस तरह की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : MP By Election: टिकट कटने के बाद बोले नरोत्तम मिश्रा, ‘पार्टी का फैसला सिर-माथे पर, आशुतोष तिवारी के लिए करूंगा प्रचार’

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें