CG News: TTF Kolkata 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म को राष्ट्रीय सम्मान, बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन अवॉर्ड से बढ़ी पहचान
CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम की है. कोलकाता में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर, TTF 2026 में राज्य के पर्यटन पवेलियन को ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. तीन दिवसीय इस आयोजन में 21 राज्यों ने हिस्सा लिया, लेकिन छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति सबसे अलग नजर आई.

बस्तर की संस्कृति और पर्यटन स्थलों ने खींचा ध्यान
10 से 12 जुलाई तक विश्व बांग्ला प्रांगण में आयोजित मेले में छत्तीसगढ़ के स्टॉल को पारंपरिक और आधुनिक थीम के साथ सजाया गया. यहां बस्तर की जनजातीय संस्कृति, चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर, भोरमदेव मंदिर, धार्मिक पर्यटन और इको-टूरिज्म की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई. प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता ने पर्यटकों और पर्यटन विशेषज्ञों को प्रभावित किया.
निवेश और पर्यटन विस्तार पर हुई चर्चा
मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न टूर ऑपरेटर्स, होटल समूहों, ट्रैवल एजेंसियों और निवेशकों से मुलाकात की. बैठकों में पर्यटन निवेश बढ़ाने, नए टूर पैकेज विकसित करने, मार्केटिंग सहयोग और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
![]()
पर्यटन उद्योग को मिलेगा नया मंच
TTF Kolkata 2026 में छत्तीसगढ़ के साथ करीब 28 पंजीकृत टूर ऑपरेटर्स, होटल संचालकों, होम-स्टे संचालकों और पर्यटन उद्यमियों ने भाग लिया. इस आयोजन से राज्य के पर्यटन उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और नए व्यापारिक एवं निवेश अवसरों के रास्ते भी खुले, मेले के दौरान गोवा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्रियों सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का दौरा किया. उन्होंने प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर, धार्मिक पर्यटन और इको-टूरिज्म की संभावनाओं की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ को तेजी से उभरते पर्यटन गंतव्य के रूप में बताया.
पर्यटन से रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य पर्यटन क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. पर्यटन विभाग के सचिव एस. भारतीदासन ने कहा कि सरकार पर्यटन को स्थानीय रोजगार, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का मजबूत माध्यम मानते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि TTF Kolkata 2026 में मिला यह सम्मान पर्यटन विभाग, उद्योग से जुड़े हितधारकों और स्थानीय भागीदारों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को देशभर में नई पहचान मिलेगी और भविष्य में अधिक पर्यटक तथा निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ ढोकरा शिल्पकृति, विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की कला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










