Rajnandgaon News: 87वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 16 जुलाई को, शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Rajnandgaon News: 87वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 16 जुलाई को, शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Rajnandgaon News: 87वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 16 जुलाई को, शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Rajnandgaon News: संस्कारधानी राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की 87वीं ऐतिहासिक रथयात्रा 16 जुलाई को आयोजित होगी. गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली इस भव्य यात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शहरभर में धार्मिक माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

राजनांदगांव में 87 वर्षों की परंपरा: 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा, गांधी  चौक से पुरानी हेटरी तक गूंजेगा जय जगन्नाथ

सुबह पूजा, दोपहर में शुरू होगी यात्रा

रथयात्रा के दिन सुबह भगवान का विशेष श्रृंगार और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया जाएगा. इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण होगा. दोपहर 2.30 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा, रथयात्रा गांधी चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी हेटरी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर पहुंचेगी. पूरे मार्ग में श्रद्धालु पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भगवान का स्वागत करेंगे. भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगी.

देवशयनी एकादशी तक होंगे दर्शन

आयोजन समिति के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा देवशयनी एकादशी तक श्री राम-जानकी मंदिर में विराजमान रहेंगे. इस अवधि में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा और श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी. नगर भ्रमण के बाद भगवान पुनः गांधी चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे. आयोजन समिति और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि यह ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें : CG News: TTF Kolkata 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म को राष्ट्रीय सम्मान, बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन अवॉर्ड से बढ़ी पहचान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें