Sidhi News: शंकरपुर रेलवे अंडरब्रिज में जल निकासी नहीं, बारिश से पहले ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Sidhi News: सीधी जिले की ग्राम पंचायत भदौरा के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि अंडरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन जल निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई. ऐसे में बारिश के दौरान पानी घरों में घुसने और आसपास जलभराव होने का खतरा बढ़ गया है.

नाली नहीं बनने से बढ़ेगी परेशानी
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान उनके घरों के सामने करीब छह फीट ऊंची दीवार बना दी गई है, जिससे आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है. यदि समय रहते पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया गया, तो बारिश के मौसम में जलभराव और आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है.
रेलवे को पहले भी कराया था अवगत
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी पहले ही रेलवे विभाग को दी जा चुकी थी. उस समय विभाग की ओर से जल निकासी के लिए पक्की नाली बनाने का आश्वासन दिया गया था. हालांकि, अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद अब तक नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है.
एसडीएम को सौंपी गई शिकायत
बुधवार को ग्रामीणों ने कुसमी एसडीएम अजय शर्मा को लिखित शिकायत सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की. शिकायत में कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अजय शर्मा ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि बारिश शुरू होने से पहले नाली निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: अमिलिया में धर्मांतरण की शिकायत पर बवाल, पुलिस जांच में नहीं मिले तत्काल सबूत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










