CG News: विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति मुर्मू को दिया नुआखाई पर्व में शामिल होने का निमंत्रण
CG News: नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने का निमंत्रण दिया, साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता के बारे में जानकारी साझा की.
नुआखाई पर्व का बताया महत्व
विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति को नुआखाई पर्व की सांस्कृतिक विशेषताओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि यह पर्व नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा से जुड़ा है, इसके साथ ही यह परिवार की एकजुटता और समाज में आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है.

भगवान जगन्नाथ से जुड़ी परंपरा
पुरंदर मिश्रा ने बताया कि नुआखाई पर्व का संबंध भगवान श्री जगन्नाथ की पवित्र परंपरा से भी जुड़ा हुआ है. छत्तीसगढ़ में इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व काफी विशेष माना जाता है, यह आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का काम करता है.
राष्ट्रपति का सान्निध्य गौरव की बात
विधायक ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का सान्निध्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति परंपरा के लिए गौरव का विषय होगा, इससे प्रदेश की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने में मदद मिलेगी.
रायपुर में होगा विशेष आयोजन
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नुआखाई केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है. रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम बनेगा, इससे नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर केंद्रीय जेल से शुरू होगी ‘जेल की रोटी’, 275 रुपये में मिलेगा फूड पैकेट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
