Rewa News: सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर विवाद, सफाई देते हुए बोले- अपमान का इरादा नहीं था

Rewa News: सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर विवाद, सफाई देते हुए बोले- अपमान का इरादा नहीं था

Rewa News: सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर विवाद, सफाई देते हुए बोले- अपमान का इरादा नहीं था

Rewa News: रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. 9 अगस्त को रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में एथेनॉल के इस्तेमाल पर बात करते हुए उन्होंने बघेली भाषा में एक ऐसा वाक्य कहा, जिसको लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने उनके शब्दों पर सवाल उठाए. विवाद बढ़ने पर सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था.

शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?' एथनॉल के विरोध पर भड़के BJP  सांसद; कांग्रेस बोली- यह सत्ता की ठसक | Jansatta

बघेली में कही थी विवादित बात

रीवा एयरपोर्ट पर नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल को देश की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लिए भारत को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है. एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ाने से देश का पैसा देश में ही रहेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी. इसी दौरान उन्होंने बघेली भाषा में कहा, “तोंरे बाप के लगे से लेगी.” उनके इसी कथन के बाद विवाद खड़ा हो गया.

बोले- बघेली में अपमानजनक शब्द नहीं

विवाद पर सफाई देते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि बघेली भाषा में इस तरह के शब्द सामान्य बातचीत, मजाक या उलाहने के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करना नहीं था. सांसद ने यह भी माना कि सार्वजनिक जीवन में रहने के कारण उन्हें भाषा के इस्तेमाल को लेकर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी.

जनता को ठेस लगी तो जताया खेद

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि अगर उनके बयान से आम जनता को तकलीफ हुई है या किसी को उनका बयान गलत लगा है, तो उन्हें खेद व्यक्त करने में कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए भगवान के समान है और जनता के सामने सिर झुकाने में उन्हें कोई संकोच नहीं है. सांसद ने दोहराया कि किसी को अपमानित करना या भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनके बयान का उद्देश्य नहीं था.

एथेनॉल के समर्थन में अपनी बात पर कायम

सांसद ने एथेनॉल को लेकर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि देश को पेट्रोल और डीजल के लिए विदेशों पर निर्भरता कम करनी होगी. एथेनॉल के इस्तेमाल से विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है और इस धन का उपयोग देश के विकास में किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वाहन कंपनियां एथेनॉल मिश्रित ईंधन के अनुरूप वाहन बनाने की दिशा में काम कर रही हैं. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, उसी तरह पेट्रोलियम ईंधन के मामले में भी विदेशी निर्भरता कम करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: अतिक्रमण हटाने के बाद 9 परिवार बेघर, बरसात में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें