MP News: गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, MP के रतलाम-शामगढ़ को भी फायदा

MP News: गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, MP के रतलाम-शामगढ़ को भी फायदा

MP News: गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, MP के रतलाम-शामगढ़ को भी फायदा

MP News: पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच एक-एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। दोनों ट्रेनों के लिए फिलहाल एक-एक अमृत भारत रैक उपलब्ध कराया गया है। दोनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन संचालित होंगी। उत्तर पूर्व रेलवे ने इनके संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

amrit

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 15095/15096 गोरखपुर और दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन 15095 गोरखपुर से हर गुरुवार रात 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 15096 दिल्ली से शुक्रवार दोपहर 2 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली में होगा।

गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत भी सप्ताह में एक दिन चलेगी

ट्रेन संख्या 15085/15086 गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा तक संचालित होगी। ट्रेन 15085 गोरखपुर से हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 15086 बांद्रा से शनिवार रात 9:20 बजे चलेगी और सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

MP के रतलाम और शामगढ़ को सीधा फायदा

गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा। ट्रेन के प्रमुख ठहराव गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा होंगे, इस ट्रेन के शुरू होने से मध्यप्रदेश के रतलाम और शामगढ़ के यात्रियों को गोरखपुर और मुंबई के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पूर्वांचल, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : MP News: 15 अगस्त पर मंत्रियों की ड्यूटी तय, CM मोहन यादव भोपाल तो राजेंद्र शुक्ल रीवा में करेंगे ध्वजारोहण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें