CG News: रायपुर में 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर लॉन्च, गैस की मात्रा बाहर से दिखेगी
CG News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध का असर LPG सप्लाई पर भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है. कई राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 किलो का नया कंपोजिट LPG सिलेंडर लॉन्च किया गया है. फाइबर कंपोजिट से बने इस सिलेंडर को पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का बताया जा रहा है.
पारदर्शी सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत
इस नए सिलेंडर की सबसे खास बात इसकी पारदर्शी बॉडी है. उपभोक्ता सिलेंडर को बाहर से देखकर ही अंदाजा लगा सकेंगे कि उसमें कितनी गैस बची हुई है. रायपुर में इस 10 किलो वाले कंपोजिट LPG सिलेंडर के लिए नया सिक्योरिटी डिपॉजिट करीब 3 हजार रुपए बताया जा रहा है, जबकि रिफिल की कीमत करीब 715 से 730 रुपए के बीच है, पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से इस तरह के हल्के और पारदर्शी सिलेंडर बाजार में उतारे जा रहे हैं. भारत पेट्रोलियम ने 10 किलो वाले फाइबर सिलेंडर को भारत गैस लाइट जिप नाम से लॉन्च किया है, जिसमें एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा बताई गई है. वहीं इंडियन ऑयल का इंडेन एक्स्ट्रालाइट और एचपीसीएल का एचपी गैस ओजस भी 10 किलो के वेरिएंट में उपलब्ध है.

कैसे मिलेगा नया सिलेंडर
इस कंपोजिट सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को नया LPG कनेक्शन लेना होगा, जिसे फ्री-ट्रेड LPG कैटेगरी के तहत पेश किया गया है. कंपनी की ओर से आसान ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के जरिए कनेक्शन लेने की सुविधा दी जा रही है. दावा है कि बुकिंग के करीब 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी की जा सकती है. फाइबर कंपोजिट तकनीक से बने इस सिलेंडर में 10 किलो LPG होगी और इसमें जंग लगने की समस्या भी नहीं होगी.
21 कंपनियों के लिए सरकार ने तय किए टारगेट
LPG उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सरकारी और निजी रिफाइनरी तथा अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन के लक्ष्य तय किए हैं. आदेश के मुताबिक 21 कंपनियों के लिए कुल 63,810 टन प्रतिदिन LPG उत्पादन की क्षमता और लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 के घरेलू LPG उत्पादन से दोगुने से भी अधिक बताया गया है और देश की रोजाना LPG खपत का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा कवर करने की क्षमता रखता है.
यह भी पढ़ें : CG News: कोंडागांव में 23 सितंबर को खुलेंगे माता लिंगेश्वरी के द्वार, संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
