CG News: दिल्ली जाएंगे CM साय, केंद्रीय मंत्रियों और BJP के वरिष्ठ नेताओं से होगी मुलाकात

CG News: दिल्ली जाएंगे CM साय, केंद्रीय मंत्रियों और BJP के वरिष्ठ नेताओं से होगी मुलाकात

CG News: दिल्ली जाएंगे CM साय, केंद्रीय मंत्रियों और BJP के वरिष्ठ नेताओं से होगी मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकलेंगे. उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है. दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का कई महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है.

CM Vishnu deo Sai

BJP के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को पार्टी स्तर पर भी अहम माना जा रहा है, सीएम साय के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी शामिल है. इन बैठकों के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं और केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हो सकती है. राज्य के हित से जुड़े कई मुद्दों को मुख्यमंत्री केंद्र के सामने रख सकते हैं.

आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा संभव

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक सभी बैठकों के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में मुख्यमंत्री की वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली मुलाकातों पर सभी की नजर रहेगी, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में होने वाली मुलाकातों के बाद छत्तीसगढ़ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर आगे की रणनीति सामने आ सकती है. मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य और संगठन दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: नदियों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, 5 स्तंभों पर बनेगा रोडमैप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें